- Hindi News
- National
- Kolkata Durga Puja Pandal Stampede | Several Injured, Structure Collapse Risk
कुछ ही क्षण पहलेलेखक: पूनम मसीह के साथ एजेंसी इनपुट्स
- कॉपी लिंक

बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुके थे। इसी दौरान नए दर्शकों के अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 पुरुष, 13 महिलाएं और एक 7 साल का एक बच्चा शामिल है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 मौतों का दावा किया है। हादसे में 45 से ज्यादा लोग घायल हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:40 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुके थे। इसी दौरान नए दर्शकों के अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई।
हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और एंट्री रोक दी गई है। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है। घटना के बाद कई दुर्गा पूजा पंडाल बंद कर दिए गए हैं।

लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धार्मिक आयोजन में 5 बड़ी भगदड़

7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरबागान हादसे के बाद सीएम ने इमरजेंसी मीटिंग की
चोरबागान हादसे के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, स्वास्थ्य सचिव और कोलकाता पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में हादसे के बाद के हालात पर चर्चा हुई। साथ ही, घायलों के इलाज और आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इस पर भी बात हुई।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
परिजन रोते-बिलखते, अपनों को ढूंढते नजर आए
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चप्पलें बिखरीं, सामान पड़ा हुआ; 2 VIDEO
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भगदड़ के बाद- टूटा और खाली पड़ा पंडाल; 2 वीडियो
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाह बोले- कल अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा
पश्चिम बंगाल में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद कई लोगों की मौत की बेहद दुखद खबर मिली है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से बात की है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है।
मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी तय कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं, ताकि अस्पताल जाकर घायलों से मिल सकूं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद परिजन अपनों के लिए रोते हुए
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद की 2 तस्वीरें…

भगदड़ में घायल एक महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

भगदड़ के बाद कई लोग जमीन पर बेहोश हो गए। लोग उनकी मदद करने पहुंचे।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरबागान दुर्गा पंडाल 91 साल से लग रहा

24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोलकाता- 11 साल में दुर्गा पंडाल की पिछली 3 घटनाएं…
19 अक्टूबर 2015- देशप्रिय पार्क: 88 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बनी। 11 लोग घायल हुए। पंडाल बंद करना पड़ा।
30 सितंबर 2017- संतोष मित्रा स्क्वायर: पंडाल के झूमर से चिंगारी और धुआं निकलने के बाद सुरक्षा के लिए दर्शन करीब 14 घंटे बंद रहे। कोई घायल नहीं हुआ।
28 अक्टूबर 2020- एफडी ब्लॉक, साल्ट लेक: दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से पूरा पंडाल और प्रतिमा जलकर राख हो गए। कोई घायल नहीं हुआ।
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भगदड़ के बाद पंडाल के अंदर की तस्वीर, पर्स बिखरे

29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चश्मदीद बोले- लोग धक्का मारने लगे, एक-दूसरे पर गिरे
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी तीन सहेलियों के साथ पंडाल से बाहर निकल रही थीं। उस समय पूरा पंडाल लोगों से भरा हुआ था। बाहर तेज बारिश हो रही थी, इसलिए कुछ लोग पंडाल के अंदर ही रुके हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, इसी दौरान पीछे से जोरदार धक्का लगा। आगे खड़े लोग गिरने लगे और उनके ऊपर एक के बाद एक दूसरे लोग गिरते चले गए। आगे गिरे लोग उठ नहीं पा रहे थे। भीड़ के दबाव के कारण उन्हें बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा था।
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंडाल के एंट्री गेट का टूटा हिस्सा जांच के लिए रखा गया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंडाल के प्रवेश द्वार का टूटा हुआ हिस्सा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसी वजह से फिलहाल पंडाल को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, कोलकाता के एक अन्य प्रसिद्ध पूजा पंडाल त्रिधारा सम्मिलानी के दरवाजे भी फिलहाल बंद हैं।
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भगदड़ की 2 तस्वीरें- लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, भागे लोग


35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बारिश होने से पंडाल की ओर भागे लोग, भगदड़ मची
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के सरदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ मच गई। बारिश के बीच पंडाल में भारी भीड़ जमा होने के कारण यह घटना हुई।
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया
चोरबागान हादसे पर ममता बनर्जी ने चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति में लोगों के कुचले जाने की घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों। इस मुश्किल समय में घायलों के परिवारों को हिम्मत और ताकत देने की प्रार्थना भी करती हूं।
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीएम शुभेंदु के भतीजे पंडाल की पूजा समिति से जुड़े हैं
इस पूजा से देवदीप अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे हैं। जोड़ासांको से भाजपा विधायक विजय ओझा इस पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी इस आयोजन से जुड़े हैं।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंडाल में प्रवेश के लिए गोलाकार ऊंचा गलियारा बना
चोरबागान के पंडाल में प्रवेश करने के बाद एक गोलाकार ऊंचा गलियारा बना है। इस रास्ते से 360 डिग्री घूमकर पंडाल से बाहर निकलना होता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसी गलियारे में हादसा हुआ।
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीएम अस्पताल पहुंचे, अस्पताल में 40 घायल भर्ती

मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को थाने बुलाने का निर्देश दिया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में 40 से 50 लोगों को लाया गया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भगदड़ के बाद घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चश्मदीद बोला- बाहर निकलने का रास्ता भी संकरा था
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायलों को एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया
04:27 PM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद के 2 वीडियो, लोग जमीन पर पड़े
04:25 PM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
चोरबागान पंडाल में भीड़ क्यों जुटी, क्या है खास
कोलकाता का चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपने अनोखे ‘बियांड साउंड’ थीम की वजह से चर्चा में रहा। इस साल पंडाल को 91 साल भी पूरे हुए हैं।

चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां के अलावा गणेश और अन्य भगवान की मूर्ति भी बनाई गई है।
थीम: रोजमर्रा के शोर से दूर होकर मौन के जरिए भीतर की शांति और मां दुर्गा से जुड़ाव महसूस करना। 360-डिग्री कॉन्सेप्ट: पंडाल का डिजाइन दर्शकों को चारों तरफ से एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। आध्यात्मिक अनुभव पर जोर: थीम का उद्देश्य शोर से दूर एक शांत और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कराना है। थीम आर्टिस्ट: इसे कलाकार सुशांत शिबानी पॉल ने तैयार किया है। यह मेट्रो महात्मा गांधी रोड पर स्थित है।
04:25 PM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
भगदड़ कैसे मचती है, ग्राफिक में जानिए

Source link
#Kolkata #Durga #Puja #Pandal #Stampede



