Kuku Kohli Last Rites: फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक और मातम है। जहां कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तो वहीं तमाम सेलेब्स उनके आखिरी दर्शन के लिए अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। कुकू कोहली के अंतिम संस्कार की काफी सारी दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है दो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन सभी में सबसे मार्मिक तस्वीर है कूकु कोहली की बेटी करिश्मा कोहली की। करिश्मा कोहली अपने पिता की अर्थी को कांधा देने के लिए भीड़ के बीच से निकलकर सामने आती हैं और सामने से अशोक पंडित हट जाते हैं, जिसके बाद वो भावुक होते हुए पापा की अर्थी को सहारा देती दिखती हैं।
करिश्मा कोहली की हालत देखकर हर किसी का कलेजा फट रहा है। इसके साथ ही कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचीं उनकी बेटी और फिल्म प्रड्यूसर करिश्मा कोहली बेहद टूटी हुई दिखी और खुद को संभालते हुए उन्होंने पापा की अर्थी के एक छोर पर खुद को तैनात कर लिया।
वहीं दूसरी और कूकु कोहली की दूसरी पत्नी और दिग्गज अदाकार अरुणा ईरानी तो जैसे अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पा रही हैं। अरुणा ईरानी भी अंतिम संस्कार में बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू थे। अरुणा ईरानी इतने ज्यादा सदमे में है कि उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
बता दें कि कुकू कोहली ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी। उन्हें ब्लॉकेज की समस्या थी, और हाल ही में उनके स्टेंट लगाया गया था। परिवार के मुताबिक, उनकी तबीयत में सुधार नजर आ रहा था। मंगलवार को वह बातचीत भी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़े। इसके बाद उनका निधन हो गया।


