Maharashtra:अजीत डोभाल को पुणे में मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार; Cjp के समर्थन में मुंबई-नागपुर में प्रदर्शन – Maharashtra Updates Ajit Doval Tilak Award Pune Mumbai Nagpur Cjp Support Politics Crime And Other Hindi News

Maharashtra:अजीत डोभाल को पुणे में मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार; Cjp के समर्थन में मुंबई-नागपुर में प्रदर्शन – Maharashtra Updates Ajit Doval Tilak Award Pune Mumbai Nagpur Cjp Support Politics Crime And Other Hindi News

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक पुरस्कार के लिए चुना गया है। तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रोहित तिलक ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अजित डोभाल को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। रोहित ने बताया कि बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर आगामी एक अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह पुणे में आयोजित समारोह में डोभाल को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। पुरस्कार समारोह पुणे के गुलटेकड़ी क्षेत्र स्थित महाराष्ट्रियन मंडल मैदान में आयोजित किया जाएगा। 81 साल के अजीत डोभाल ने मिजोरम, सिक्किम, पंजाब और जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में एन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाए हैं। उन्होंने इस्लामाबाद और लंदन स्थित भारतीय मिशन में राजनयिक का दायित्व भी निभाए हैं। इसके अलावा डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों में विशेष भूमिका रही है।




सीजेपी के समर्थन में मुंबई, पुणे और नागपुर में भी हुए विरोध प्रदर्शन, एफटीआईआई छात्र संघ भी साथ


सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चलो संसद मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थकों पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मुंबई, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं, भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के छात्र संघ ने भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया। एफटीआईआई के छात्रों ने शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं और परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर सोमवार को संस्थान परिसर में सीजेपी के ”संसद चलो” मार्च के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुंबई में दादर, कालीना, ठाणे, नासिक, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर सहित अन्य स्थानों पर सीजेपी के सदस्यों, छात्रों के साथ समाज के विभिन्न लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दादर के चैत्य भूमि के आसपास बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और कहा कि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेने से पहले पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

Source link
#Maharashtraअजत #डभल #क #पण #म #मलग #लकमनय #तलक #परसकर #Cjp #क #समरथन #म #मबईनगपर #म #परदरशन #Maharashtra #Updates #Ajit #Doval #Tilak #Award #Pune #Mumbai #Nagpur #Cjp #Support #Politics #Crime #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *