महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक आध्यामिक गुरु पर महिला ने कई बार दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि 2016 में जब वह नाबालिग थी तब से आरोपी उसके साथ दरिंदगी कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद मठ के महंत दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के रूप में हुई है। मामले का खुलासा होने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी और 2016 से उसके साथ रहने लगी थी। आरोप है कि इस दौरान बाबा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका यौन शोषण किया।
महिला ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी उसके संपर्क में रहा और उसे पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। तलाक के बाद उसे आनंद मठ में पत्नी की तरह रखा गया और बाद में वहां से गाली-गलौज कर निकाल दिया गया।
Source link
#Maharashtraअधयतमक #गर #पर #लग #दषकरम #क #आरप #सनतर #पवर #न #दवगत #अजत #पवर #क #द #शरदधजल #Maharashtra #Updates #Amravati #Pocso #Case #Mumbai #Nagpur #Pune #Education #Politics #Crime #News



