महाराष्ट्र के नागपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुए कथित गैंग हमले में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। पुलिस ने 8-10 लोगों पर मामला दर्ज किया। यह हमला सुबह मानेवाड़ा घाट पर स्थानीय लोगों के सामने हुआ। मृतक पवन सूर्यवंशी सिद्धेश्वरी झुग्गी क्षेत्र का निवासी था। घायलों में अमन काले, अजय सोलंकी और दिनेश सोलंकी हैं। अमन काले सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर हालत में है। शनिवार को गैंग के सदस्यों ने पवन और उसके साथियों को पुराना मामला सुलझाने के बहाने बुलाया। फिर उन पर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पिछली मारपीट का बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। पिछले दो महीने में नागपुर में यह चौथा गैंगवार है।
RSS से जुड़े फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट पर मामला दर्ज
नागपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स के एक यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यूजर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा गया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया है। पोस्ट की जांच में ये संदेश फर्जी पाया गया। पुलिस के मुताबिक एक्स हैंडल @VeezPunit से किए गए एक वायरल पोस्ट में लिखा गया था कि नीट पेपर लीक मुद्दे पर हजारों छात्रों ने आरएसएस मुख्यालय को घेर लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्ट में संगठन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी थीं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ था। यह पोस्ट भ्रामक थी और दहशत फैला सकती थी। इसलिए संबंधित बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Source link
#Maharashtraनगपर #म #गगवर #रजश #म #यवक #क #हतय #नगपर #म #फरज #सशल #मडय #पसट #पर #ममल #दरज #Maharashtra #Updates #Nagpur #Case #Fake #Post #Rss #Youth #Murder #Pune #Palghar #Education #Politics #Crime #News



