Maharashtra:मुंबई में कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर – Maharashtra Updates Mumbai Fire Car-auto Collision Man Shot In Palghar Nagpur Politics Crime And Other News
“_id”:”6a63eff35a79c5f32200a035″,”slug”:”maharashtra-updates-mumbai-fire-car-auto-collision-man-shot-in-palghar-nagpur-politics-crime-and-other-news-2026-07-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Maharashtra: मुंबई में कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी मुंबई के मलाड में एक कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना मलाड ईस्ट में आईएनएस हमला के पास हुई और आग पर शाम 7:12 बजे काबू पा लिया गया। 24 साल के अब्देल मत्तेन की मौत उस समय हो गई जब उनकी कार एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई और उसमें आग लग गई। रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पूर्व में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति को नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना रात करीब 8 बजे नाइकपाड़ा क्षेत्र में हुई। हमलावरों ने परमार पर करीब से गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। राहगीरों और दुकानदारों ने परमार को धुमाल नगर के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी और कारोबारी विवाद सहित सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।