महाराष्ट्र के लातूर जिले के पालशी गांव में 60 वर्षीय एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से के करीब 80 प्रतिशत तहसीलों में गंभीर सूखे की स्थिति बनी हुई है। मृतक की पहचान जीवन गव्हाणे के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का दावा है कि फसल खराब होने के कारण उन पर करीब 1.90 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसमें लगभग 90,000 रुपये एक निजी बैंक के और करीब एक लाख रुपये साहूकार के बकाया थे।
परिजनों के मुताबिक, इसी कर्ज के बोझ के चलते उन्होंने मंगलवार रात यह कदम उठाया। किसान ने पालशी गांव में अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। रेणापुर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है, लेकिन इसके पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।’
Source link
#Maharashtraलतर #म #कसन #न #क #आतमहतय #परजन #क #दव #करज #क #चलत #उठय #आतमघत #कदम #Maharashtra #News #Updates #Latur #Farmer #Suicide #Family #Claim #Debt #Reason



