Maharashtra Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad Controversy

Maharashtra Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad Controversy

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad Controversy | Farmer Suicide Statement

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Maharashtra Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad Controversy

महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि आत्महत्या करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में कोई शामिल न हो। उन्होंने दावा किया कि ऐसा होने पर दूसरे किसान आत्महत्या करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोचेंगे। उनके इस बयान पर विवाद हो रहा है। गायकवाड़ ने किसानों से कहा कि परेशानी होने पर सरकार, सांसद या विधायक को अपनी समस्या बताएं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पश्चिम बंगाल में नए सरकारी शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर लगी रोक

प. बंगाल सरकार ने भविष्य में नियुक्त होने वाले सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के सीधे राजनीति में शामिल होने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

नए शिक्षक पंचायत, नगर निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यह नियम पहले से नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

गृह मंत्रालय के पास ‘दिमागी नक्सल’ पर जानकारी नहीं, आरटीआई का दिया जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर विवाद के बीच गृह मंत्रालय का आरटीआई जवाब आया है। मंत्रालय ने कहा कि इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आवेदन में पूछा गया था कि क्या यह सरकार की आधिकारिक श्रेणी है और इसके तहत लोगों की पहचान कैसे होती है। आवेदक ने ऐसे लोगों की संख्या, राज्यवार आंकड़े और पहचान के नियमों से जुड़े दस्तावेज मांगे थे।

Source link
#Maharashtra #Shiv #Sena #MLA #Sanjay #Gaikwad #Controversy

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *