Mahira Khan announces second pregnancy at 41 after 17 years Mahira Khan salim karim first baby

Mahira Khan announces second pregnancy at 41 after 17 years Mahira Khan salim karim first baby


Mahira Khan Pregnant: पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान से पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक अपने फैंस को हैरान कर दिया है। 41 की उम्र में माहिरा खान ने बड़े से बेबी बंप के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

Mahira Khan announces second pregnancy at 41 after 17 years Mahira Khan salim karim first baby

सादगी भरी तस्वीर के साथ किया बेबी बंप का ऐलान

व्हाइट कलर के लूज गाउन में माहिरा बेहद सादगी भरे अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, माहिरा अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्रायमिस्टर में हैं और पूरी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखने के बाद अब उनका बेबी बंप इतना बड़ा हो चुका है वो छुपाए नहीं छुपेगा। ऐसे में माहिरा को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान इस गुड न्यूज़ का ऐलान करना ही पड़ा।

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जलवा

प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ शेयर करने के बाद माहिरा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं और इस दौरान वो बरजंडी साड़ी में बार बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रही। माहिरा का लाइफ के इस नए फेज से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

बता दें कि माहिरा फेस्टिवल के ‘कम्युनिटी इम्पैक्ट’ प्रोग्रामिंग का हिस्सा रही हैं और सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

दूसरे बच्चे को बताया अल्लाह का प्लान

माहिरा खान ने अपने इंटरनेशनल अपीयरेंस के दौरान फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के लिए एक क्यूट सा पोस्ट का सहारा लिया। माहिरा की प्रेग्नेंसी की घोषणा किसी बड़े फोटोशूट या ग्रैंड सेटअप के साथ नहीं की गई। तस्वीर में वह व्हाइट कलर के लूज, फुल-स्लीव गाउन पहने हुए दिख रही हैं जो उनके बेबी बंप को कवर कर रहा है। कैमरे के लिए पोज देते हुए उन्होंने अपना एक हाथ पेट पर रखा है और उनका स्टाइल व ओवरऑल लुक काफी सिंपल है। एक्ट्रेस माहिरा खान ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।’

17 साल बार फिर से प्रेग्नेंट माहिरा खान

एक्ट्रेस माहिरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी के लगभग तीन साल बाद आई है। इस कपल ने अक्टूबर 2023 में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। माहिरा खान और सलीम करीम का यह पहला बच्चा है। हालांकि, माहिरा की यह दूसरी प्रेग्नेंसी है। एक्ट्रेस पहले से ही 17 साल के बेटे अजलान की मां हैं, जो उनके पहले पति अली अस्करी से है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *