Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। 12 नवंबर 2026 को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर रात 8 बजकर 46 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग रूप से देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए करियर में आगे बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को खर्च, पारिवारिक मतभेद और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों पर ध्यान देना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल का सिंह राशि में गोचर मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है।

2 of 14
12 नवंबर को मंगल के सिंह राशि में प्रवेश के साथ ज्योतिषीय दृष्टि से ऊर्जा और नेतृत्व से जुड़े विषय महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
– फोटो : adobe stock
मंगल का सिंह राशि में गोचर क्यों है खास?
ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह साहस, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा, भूमि, संपत्ति और कार्य करने की क्षमता से जुड़ा ग्रह माना जाता है। वहीं सिंह राशि का संबंध नेतृत्व, प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान और प्रभावशाली व्यक्तित्व से जोड़ा जाता है। 12 नवंबर को मंगल के सिंह राशि में प्रवेश के साथ ज्योतिषीय दृष्टि से ऊर्जा और नेतृत्व से जुड़े विषय महत्वपूर्ण हो सकते हैं। प्रशासन, सेना, पुलिस, खेल, राजनीति और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह गोचर विशेष चर्चा का विषय रहेगा। हालांकि, मंगल की ऊर्जा के साथ क्रोध और जल्दबाजी बढ़ने की आशंका भी ज्योतिषीय व्याख्याओं में बताई जाती है। इसलिए इस अवधि में साहस के साथ धैर्य बनाए रखना भी जरूरी होगा।

3 of 14
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पहचान मिलने के लिए धैर्य रखना पड़ सकता है।
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस गोचर के दौरान मंगल आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में बुद्धि, प्रेम, संतान और रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। इस अवधि में आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिक उत्साहित रह सकते हैं। करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन हर फैसले का परिणाम तुरंत अनुकूल हो, यह जरूरी नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पहचान मिलने के लिए धैर्य रखना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ और चुनौतियां दोनों देखने को मिल सकती हैं, इसलिए रणनीति में जरूरत के अनुसार बदलाव करना उपयोगी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ने की आशंका है। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रह सकता है, हालांकि अहंकार या पारिवारिक तनाव के कारण मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा।

4 of 14
आर्थिक पक्ष पर पारिवारिक खर्चों का असर पड़ सकता है।
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव में होगा। यह भाव माता, घर, संपत्ति और मानसिक शांति से संबंधित माना जाता है। ऐसे में घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर या संपत्ति से जुड़े मामलों में मतभेद की स्थिति बनने पर संयम से काम लेना बेहतर रहेगा। करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है और अपनी जगह मजबूत करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ जातक नौकरी बदलने या बेहतर अवसर तलाशने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा। आर्थिक पक्ष पर पारिवारिक खर्चों का असर पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें और किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

5 of 14
नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव साहस, प्रयास, संवाद, छोटे भाई-बहन और छोटी दूरी की यात्राओं से संबंधित माना जाता है। इस दौरान अपने प्रयासों के दम पर आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत हो सकती है। यात्रा या नए संपर्कों से लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी संभावनाएं बन सकती हैं। व्यापारियों के लिए नए सौदे और व्यावसायिक संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं, खासकर यदि उनका काम विदेशी ग्राहकों या आउटसोर्सिंग से जुड़ा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने और आय के एक से अधिक स्रोत बनने की संभावना जताई गई है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लेने पर रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। हालांकि, थकान या हल्का सिरदर्द परेशान कर सकता है, इसलिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
Source link
#Mangal #Gochar #नवबर #क #सह #रश #म #परवश #करग #मगल #इन #रशय #क #करयर #और #धन #पर #पडग #असर #Mangal #Gochar #Mars #Enters #Leo #November #Bringing #Career #Financial #Signs


