Minister Sharadwat Mukherjee Statement On Suvendu Adhikari

Minister Sharadwat Mukherjee Statement On Suvendu Adhikari

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Politics: Minister Sharadwat Mukherjee Statement On Suvendu Adhikari

कोलकाता8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Minister Sharadwat Mukherjee Statement On Suvendu Adhikari

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहे हैं कि ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आशीर्वाद है और वह उनके समर्थन से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री समर्थन वापस ले लेंगे, उसी दिन यह गुट खत्म हो जाएगा। मुखर्जी ने मुख्यमंत्री के 280 विधायकों का समर्थन होने के दावे का भी जिक्र किया।

CPI(M) नेता शतरूप घोष ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें मुखर्जी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘मृत टीएमसी’ बताते सुनाई दे रहे हैं। उनके बयान से राज्य की राजनीति में विवाद शुरू हो गया है।

टीएमसी के बागी विधायकों ने 3 जून को विधानसभा स्पीकर को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया था।

टीएमसी के बागी विधायकों ने 3 जून को विधानसभा स्पीकर को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया था।

बीजेपी और दोनों गुटों ने दी प्रतिक्रिया

  • केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार- मुखर्जी शायद यह बताना चाहते थे कि फिलहाल विपक्ष का अस्तित्व नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मंत्री खुद अपने बयान का मतलब बेहतर तरीके से समझा सकते हैं।
  • ऋतब्रत गुट के विधायक अखरुज्जमान- मुखर्जी को जल्द ही पता चल जाएगा कि विपक्ष क्या होता है।
  • ममता गुट के विधायक कुणाल घोष- स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिद्वंद्वी गुट का असली चेहरा सामने ला दिया है।

जून में शुरू हुई थी TMC में बगावत

2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में अंदरूनी संघर्ष तेज हो गया था। जून में पार्टी के 27 लोकसभा सांसदों में से 20 ने अलग होकर NCPI के साथ गठबंधन किया और NDA को समर्थन दे दिया।

इसके बाद विधानसभा में भी बगावत शुरू हो गई। पार्टी के करीब 80 विधायकों में से 58 ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। बागी विधायकों ने अलग बैठक कर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर संगठन बनाने का ऐलान किया।

दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न

विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न मिला। वहीं, ऋतब्रत गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

ममता गुट का आरोप है कि भाजपा और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बागी गुट को समर्थन देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Source link
#Minister #Sharadwat #Mukherjee #Statement #Suvendu #Adhikari

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *