Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1 Total Earning Of Hanuman Ansh And Toxic – Entertainment News: Amar Ujala

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1 Total Earning Of Hanuman Ansh And Toxic – Entertainment News: Amar Ujala


काफी इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। यह उत्साह सिनेमाघरों में देखने को मिला है। पहले दिन फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। वहीं ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर कमाल किया है। इसने ‘टॉक्सिक’ को बहुत पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को ‘इरुमुडी’ के कलेक्शन में इजाफा हुआ है।




Mirzapur the movie box office collection day 1 total earning of Hanuman Ansh And Toxic

मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘मिर्जापुर द मूवी’ का पहले दिन का कलेक्शन

  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हुई।
  • फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी क्रेज था, जो बॉक्स ऑफिस पर नजर आया। 
  • इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन अहम किरदारों में हैं।
  • फिल्म में एक बार फिर सीरीज की पुरानी कास्ट नजर आई है।
  • पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआती की है।
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


Mirzapur the movie box office collection day 1 total earning of Hanuman Ansh And Toxic

हनुमान अंश
– फोटो : यूट्यूब


‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है।
  • शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही, बाद में उछाल आया।
  • 28वें दिन इसने 11 करोड़ रुपये की कमाई थी।
  • 29वें दिन इसने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है।


Mirzapur the movie box office collection day 1 total earning of Hanuman Ansh And Toxic

टॉक्सिक
– फोटो : यूट्यूब


‘टॉक्सिक’ की घटी कमाई

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है। पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की। नौवें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 241.05 करोड़ रुपये हो गया है।


Mirzapur the movie box office collection day 1 total earning of Hanuman Ansh And Toxic

इरुमुडी
– फोटो : सोशल मीडिया


150 करोड़ पार ‘इरुमुडी’

रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई शुरुआत से ही अच्छी रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है। चौदहवें दिन इस फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये कमाए थे। पंद्रहवें दिन इसकी कमाई बढ़ी और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 154.40 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *