Anjali Arora Mata Sita: ‘रामायण’ के क्रेज इन दिनों फिल्म मेकर्स में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर नितेश तिवारी-रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण जबरदस्त चर्चाओं में है तो वहीं दूसरी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में दिखाई देने वाली है।

कास्टिंग पर बहन, बॉयकॉट की मांग
माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा का होना काफी विवादों में बना हुआ है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर बहस छिड़ गई है। इस बहस का कारण है अंजलि अरोड़ा की पास्ट इमेज और पुरानी कॉन्ट्रोवर्सीज। जहां तमाम नेटिजंस इसे घोर कलयुग बता रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स इसे बैन और बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
धार्मिक भावनाएं हुई आहत
दरअसल, कुछ यूजर्स ने उनकी पुरानी बोल्ड तस्वीरों और सोशल मीडिया इमेज को आधार बनाकर सवाल उठाए थे। कच्चा बादाम रील्स हो या फिर MMS लीक विवाद नेटिंजस वो सब याद कर अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देखना धार्मिक भावनाओं को आहत मान रहे हैं।
MMS लीक अंजलि अरोड़ा का रिएक्शन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगस्त 2022 में इंटरनेट पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा हैं। अंजलि ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।
अंजलि ने कहा था कि वीडियो फर्जी और मॉर्फ्ड है और उन्हें व उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अंजलि ने कुछ मीडिया पोर्टल्स और YouTube चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की थी और FIR दर्ज कराई थी।


