Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada – Entertainment News: Amar Ujala

Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada – Entertainment News: Amar Ujala

31 जुलाई 1980 को भारत ने वो आवाज खो दी, जिसे हर जज्बे को महसूस कराने की काबिलियत थी। मोहम्मद रफी न सिर्फ एक बेहतरीन गायक थे, बल्कि वो एक दौर के जज्बात थे, जो आज भी हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट में जिंदा हैं। उनकी पुण्यतिथि पर चलिए याद करते हैं उनके कुछ ऐसे सदाबहार नगमें, जिन्होंने संगीत को अमर बना दिया।

Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs  Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada

गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं
– फोटो : एक्स

गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं (फिल्म- द ट्रेन)

ये रोमांटिक गाना जितना मस्ती से भरपूर है, उतना ही खूबसूरत भी। इसे लिखा था आनंद बख्शी ने और संगीत दिया था आर. डी. बर्मन ने। साल 1970 में राजेश खन्ना और नंदा पर फिल्माए गए इस गीत को आज भी क्लब्स और पार्टियों में बजाया जाता है। माना जाता है कि ये गाना एक ही टेक में रिकॉर्ड हुआ था, जिसमें रफी साहब को महारत हासिल थी। वो लगभग हर गाने को एक ही बार में रिकॉर्ड कर लिया करते थे।

Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs  Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada

बाहों में चले आओ
– फोटो : एक्स

‘बाहों में चले आओ’ (फिल्म- अनामिका)

साल 1973 के इस सुरीले नगमे में मोहम्मद रफी के साथ लता मंगेशकर की जुगलबंदी ने प्रेम की गहराई को छू लिया था। संगीतकार थे राहुल देव बर्मन और गीत लिखे थे मजरूह सुल्तानपुरी ने। यह गाना आज भी कपल्स के फेवरिट रोमांटिक सॉन्ग्स में गिना जाता है। ये गाना संजीव कुमार और जया भादुरी पर फिल्माया गया था।

Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs  Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada

क्या हुआ तेरा वादा
– फोटो : एक्स

‘क्या हुआ तेरा वादा’ (फिल्म- हम किसी से कम नहीं) 

साल 1977 के इस गीत के लिए रफी साहब को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसे लिखा था मजरूह सुल्तानपुरी ने और संगीत दिया था आर. डी. बर्मन ने। इस गीत को अभिनेता तारिक पर फिल्माया गया था, जिसे रफी की आवाज ने और भी प्रभावशाली बना दिया।

Mohammad Rafi Death Anniversary His Super Hit Songs  Gulabi Aankhen Baahon Mein Chale Aao Kya Hua Tera Vaada

अभी न जाओ छोड़ कर
– फोटो : एक्स

‘अभी न जाओ छोड़ कर’ (फिल्म- हम दोनों)

साल 1961 में देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया ये गाना हिंदी सिनेमा के सबसे मधुर प्रेम गीतों में गिना जाता है। जयदेव के संगीत और साहिर लुधियानवी की कलम से निकला ये गीत मोहब्बत को बेहद खूबसूरती से बयां करता है। 

Source link
#Mohammad #Rafi #Death #Anniversary #Super #Hit #Songs #Gulabi #Aankhen #Baahon #Mein #Chale #Aao #Kya #Hua #Tera #Vaada #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *