Mohd Shami Brother Kaif: क्रिकेटर मोहम्मद शमी का परिवार एक बार फिर से विवादों और मुश्किलों में घिरता दिखाई दे रहा है। शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। ये FIR उत्तर प्रदेश के लखनऊ में के आशियाना थाने में दर्ज की गई है। महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं शिकायत करने पर कैफ के भाई हसीब पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला तलाकशुदा है और पहले से उसका एक बेटा भी है जिसके बारे में कैफ पहले से जानता था और उसे इससे कोई आपत्ति नहीं थी।
कैसे हुई मुलाकात
FIR के मुताबिक, साल 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए महिला की मुलाकात मोहम्मद कैफ से हुई थी। उस समय महिला गाजियाबाद की एक पॉश सोसायटी में रहती थी। महिला के मुताबिक, कैफ ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था।
9 दिसंबर 2023 को कोलकाता में रेप का आरोप
महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि 9 दिसंबर 2023 को कोलकाता के एक होटल में कैफ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी अलग-अलग शहरों और स्थानों पर उसका यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।
महिला ने बताया है कि वो केबिन क्रू की नौकरी करती थी लेकिन कैफ को उसके नौकरी करने के खिलाफ थे ऐसे में उसने कैफ की खुशी की के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।

