संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 13 अगस्त तक प्रस्तावित है। संसद के सत्र को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के घेराव का आह्वान किया है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के प्रकरण ने दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की अग्निपरीक्षा लेना आरंभ कर दिया है। केन्द्र सरकार भी इस चुनौती को साधने में जुट गई है। केन्द्र सरकार के रणनीतिकार हर स्तर की तैयारी में जुटे हैं।
कैसे निपटेंगे नए पुलिस कमिश्नर?
अनुराग कुमार लंबे समय तक खुफिया ब्यूरो में संयुक्त निदेशक रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद पहला निर्णय सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने का लिया। माना जा रहा है कि वह जंतर मंतर से उठ रही कॉकरोच जनता पार्टी की आवाज से संसद के मानसून सत्र को अलग रखने की ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं।
Source link
#Monsoon #Sessionसनम #वगचक #और #ककरच #जनत #परट #क #सधन #म #जट #सरकर #हर #सतर #पर #ह #रह #तयर #Parliament #Monsoon #Session #Sonam #Wangchuk #Cockroach #Janta #Party #Gen #Protests #News #Updates



