Monsoon Update: इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में झमाझम बरसा पानी, अगले दो दिन बारिश होने की संभावना

Monsoon Update: इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में झमाझम बरसा पानी, अगले दो दिन बारिश होने की संभावना

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश ने शहर को भिगो दिया। सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और उमस बढ़ने लगी। दोपहर बाद शहर के अलग-…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 08:49:23 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 08:49:23 AM (IST)

Monsoon Update: इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में झमाझम बरसा पानी, अगले दो दिन बारिश होने की संभावना
दोपहर में झमाझम बारिश हुई। कई जगह सडको पर पानी भर गया। (प्रफुल्ल चौरसिया आशु)

HighLights

  1. मानसून के सक्रिय होते ही शहर में बारिश का दौर लगातार जारी है
  2. शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश ने शहर को भिगो दिया, सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा
  3. आसमान में बादल छाए रहे और उमस बढ़ने लगी, दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मानसून के सक्रिय होते ही शहर में बारिश का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश ने शहर को भिगो दिया। सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और उमस बढ़ने लगी। दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हुई। कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर पानी गिरा।

शहर के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला। रीगल, मालवा मिल, छावनी, नवलखा सहित आसपास के इलाकों में दोपहर करीब दो बजे से बारिश शुरू हुई। सवा तीन बजे तक करीब 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश तेज हो गई। महज 45 मिनट में 23 मिमी पानी गिर गया।

पूर्वी क्षेत्र में करीब दो घंटे के दौरान 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि पश्चिमी क्षेत्र में बारिश का असर कम रहा। एरोड्रम, कालानी नगर, मरीमाता सहित आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। एयरपोर्ट स्थित मानसून केंद्र पर केवल 4.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। अब तक यहां मानसून की बारिश 13.8 मिमी दर्ज की जा चुकी है।

आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है

दूसरी ओर पूर्वी क्षेत्र में 26 जून तक 139 मिमी पानी गिर चुका है।अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिनभर पूर्वी दिशा से हवा चलती रही, जिसकी रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इंदौर सहित भोपाल, रायसेन, बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर और सिवनी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Source link
#Monsoon #Update #इदर #क #परव #कषतर #म #झमझम #बरस #पन #अगल #द #दन #बरश #हन #क #सभवन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *