Monsoon Update: इंदौर में तीन घंटे की झमाझम में दो इंच से अधिक बरस गया पानी, 3 व 4 जुलाई को भारी बारिश के आसार

Monsoon Update: इंदौर में तीन घंटे की झमाझम में दो इंच से अधिक बरस गया पानी, 3 व 4 जुलाई को भारी बारिश के आसार

वर्षा के कारण शहर के कई चौराहों व सड़कों पर जल जमाव भी हुआ। वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। गुरुवार को भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञा…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 07:53:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 07:53:01 AM (IST)

Monsoon Update: इंदौर में तीन घंटे की झमाझम में दो इंच से अधिक बरस गया पानी, 3 व 4 जुलाई को भारी बारिश के आसार
इंदौर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एयरपोर्ट क्षेत्र रात 8.30 बजे तक तक 54.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई, वहीं रीगल क्षेत्र में 42 मिमी वर्षा दर्ज हुई
  2. शाम को हुई वर्षा के कारण शहर के कई चौराहों व सड़कों पर जल जमाव भी हुआ
  3. इसके कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। इंदौर में गुरुवार को भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है

नईदुनिया प्रतनिधि, इंदौर। बुधवार को दोपहर में निकली धूप के कारण गर्मी व उमस के बाद शाम पांच बजे बाद शहर में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा हुई। शाम पांच बजे शहर में तेज वर्षा को दौर शुरू हुआ और देर रात तक रुक-रुककर वर्षा जारी रही।

एयरपोर्ट क्षेत्र रात 8.30 बजे तक तक 54.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं रीगल क्षेत्र में 42 मिमी वर्षा दर्ज हुई। शाम को हुई वर्षा के कारण शहर के कई चौराहों व सड़कों पर जल जमाव भी हुआ। इसके कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। इंदौर में गुरुवार को भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में तीन व चार जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी चार से पांच दिन इंदौर में निरंतर वर्षा होगी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका जा रही है। वही उत्तर प्रदेश व पंजबा व उसके आसापास दो ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए है। इनके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर में आगामी दिनों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

इंदौर में अब तक हुई वर्षा

  • एयरपोर्ट क्षेत्र : 169.2 मिमी
  • रीगल क्षेत्र :187.7 मिमी

वैभव नगर में घरों में भरा पानी लोग हुए परेशान

वैभव नगर राम मंदिर के पीछे वाली गली में बुधवार शाम को वर्षा के बाद घरों में घरों में पानी भर गया। रहवासी निर्मला पवार के मुताबिक शाम को हमारी कालोनी के कई घरों में पानी भर गया। नगर निगम में शिकायत की तो कर्मचारी आए और चेंबर का ढक्कन खोलकर पानी निकासी का इंतजाम किया। वही गोकुल नगर के घरों में पानी भरने व प्रजापत नगर में घरों में ड्रेनेज का पानी आने की शिकायत पहुंची। वही वर्षा के दौरान रोबोट चौराहे के पास सांवरिया नगर में एक पेड़ भी गिरा।

Source link
#Monsoon #Update #इदर #म #तन #घट #क #झमझम #म #द #इच #स #अधक #बरस #गय #पन #व #जलई #क #भर #बरश #क #आसर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *