Monsoon Update : इंदौर में फिलहाल सताएगी गर्मी, छिटपुट बारिश से ही करना होगा संतोष, झमाझम के आसार नहीं

Monsoon Update : इंदौर में फिलहाल सताएगी गर्मी, छिटपुट बारिश से ही करना होगा संतोष, झमाझम के आसार नहीं

शहर में अभी बादल छाने के साथ छिटपुट वर्षा ही हो रही है। सप्ताह के आगामी दिनों में शहरवासियों को दोपहर में गर्मी सताएगी और उमस परेशान करेगी। शहर में छि…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 08:04:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 08:04:32 AM (IST)

Monsoon Update : इंदौर में फिलहाल सताएगी गर्मी, छिटपुट बारिश से ही करना होगा संतोष, झमाझम के आसार नहीं
इंदौर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. शहर में अभी बादल छाने के साथ छिटपुट वर्षा ही हो रही है
  2. आगामी दिनों में शहरवासियों को दोपहर में गर्मी सताएगी और उमस परेशान करेगी
  3. आने वाले सप्ताह में शहर में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में अभी बादल छाने के साथ छिटपुट वर्षा ही हो रही है। सप्ताह के आगामी दिनों में शहरवासियों को दोपहर में गर्मी सताएगी और उमस परेशान करेगी। शहर में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में मानसून का कोई प्रभावी सिस्टम नहीं होेने के कारण शहर में वर्षा की गतिविधियाें में ज्यादा तेजी दिखाई नहीं देगी। 26 से 28 जुलाई तक शहर में छिटपुट बादल छाने के साथ बूंदाबांदी ही होगी। वही सप्ताह के मध्य में हल्की वर्षा होगी। आगामी सप्ताह के दिनों में ज्यादा समय के लिए आसमान साफ रहेगा और धूप ज्यादा समय के लिए निकलेगी। इस वजह से दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में कोई प्रभावी मानसून का सिस्टम न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के पश्चिमी भाग में वर्षा की गतिविधियों में कमी रहेगी। अभी दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका मप्र के श्योपुर दतिया व सीधी होते हुए जा रही है। इसके प्रभाव से अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के हिस्सों में हल्की वर्षा ही होगी।

आज छाएंगे बादल, होगी छिटपुट वर्षा

शनिवार को शहर में बादल छाए और एयरपोर्ट सहित शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को बादल छाएंगे और शहर में अलग-अलग हिस्सों के थोड़ी देर के लिए वर्षा होगी। दोपहर में गर्मी व उमस से शहरवासी परेशान होंगे।

Source link
#Monsoon #Update #इदर #म #फलहल #सतएग #गरम #छटपट #बरश #स #ह #करन #हग #सतष #झमझम #क #आसर #नह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *