Monsoon Update : 23 और 24 जुलाई को इंदौर मेंं तेज बारिश के आसार, फिलहाल रिमझिम का दौर जारी

Monsoon Update : 23 और 24 जुलाई को इंदौर मेंं तेज बारिश के आसार, फिलहाल रिमझिम का दौर जारी

बुधवार को शहर में बादल छाए और दिन भर रुक रुककर रिमझिम वर्षा होती रही। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक 2.1 मिमी व रीगल क्षेत्र में 6 मिमी वर्षा दर…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 08:03:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 08:03:22 AM (IST)

Monsoon Update : 23 और 24 जुलाई को इंदौर मेंं तेज बारिश के आसार, फिलहाल रिमझिम का दौर जारी
इंदौर में रिमझिम का दौर जारी है। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बुधवार को शहर में बादल छाए और दिन भर रुक रुककर रिमझिम वर्षा होती रही
  2. एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक 2.1 मिमी व रीगल क्षेत्र में 6 मिमी वर्षा दर्ज हुई
  3. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में 23 व 24 जुलाई को तेज वर्षा के आसार है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को शहर में बादल छाए और दिन भर रुक रुककर रिमझिम वर्षा होती रही। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक 2.1 मिमी व रीगल क्षेत्र में 6 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में 23 व 24 जुलाई को तेज वर्षा के आसार है। भाेपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में ऊपरी हवा का एक चक्रवात उत्तरी मध्यम प्रदेश पर बना हुआ है। आगामी दिनों में यह इंदौर व उज्जैन सहित पश्चिमी मप्र के ऊपर आएगा।

इंदौर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा होने की संभावना है

इसके प्रभाव से इंदौर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा होने की संभावना है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीगल स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले दो दिन में 16 मिमी वर्षा दर्ज हुई । रीगल क्षेत्र में इस मानसून सीजन में 350 मिमी वर्ष दर्ज की गई। वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में 336.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

बुधवार को शहर में बादल छाए और रुक रुककर वर्षा हुई। दिन में मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की फुहारों के बीच चिड़ियाघर बढ़ा सैर-सपाटा

वर्षा की हल्की फुहारें, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवा ने प्राणी संग्रहालय की रौनक बढ़ा दी। मौसम सुहावना होने से बड़ी संख्या में परिवार, बच्चे और युवा चिड़ियाघर घूमने पहुंचे। हरियाली से घिरे रास्तों पर लोग आराम से टहलते नजर आए और वन्यजीवों को करीब से देखा।

बच्चों में बाघ, शेर, भालू, हिरण, मगरमच्छ और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने का खास उत्साह दिखाई दिया। कई लोग जानवरों की गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। वर्षा के बाद साफ वातावरण और पेड़ों से टपकती बूंदों ने पूरे परिसर को और भी आकर्षक बना दिया।

Source link
#Monsoon #Update #और #जलई #क #इदर #म #तज #बरश #क #आसर #फलहल #रमझम #क #दर #जर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *