Monsson in MP: इंदौर और देवास पर मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान, खंडवा सहित संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार

Monsson in MP: इंदौर और देवास पर मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान, खंडवा सहित संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार

Rain in MP: मध्य प्रदेश में इंदौर व देवास अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। देवास में अब तक के औसत से सर्वाधिक 102 प्रतिशत हो चुकी है।

Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 07:51:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 08:04:08 AM (IST)

Monsson in MP: इंदौर और देवास पर मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान, खंडवा सहित संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार
इंदौर में बारिश के दौरान गुजरते वाहन। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. प्रदेश में इंदौर व देवास अब तक सबसे अधिक वर्षा हुई है। देवास में अब तक के औसत से सर्वाधिक 102 प्रतिशत हो चुकी है
  2. दूसरे नंबर पर इंदौर जिला है, जहां 87 फीसद वर्षा हुई है, जिले में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 265.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है
  3. भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से में ज्यादा व दक्षिण पूर्वी मप्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश देर से आए मानसून के कारण के कारण कई जिले अब तक की मानसून की औसत वर्षा का कोटा भी पूरा नहीं कर पाए है। इसके इतर प्रदेश में इंदौर व देवास अब तक सबसे अधिक वर्षा हुई है। देवास में अब तक के औसत से सर्वाधिक 102 प्रतिशत हो चुकी है।

वहीं दूसरे नंबर पर इंदौर जिला है, जहां 87 फीसद वर्षा हुई है। इंदौर जिले में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 265.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक दोगुना वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार को खंडवा जिले में 30 मिमी वर्षा दर्ज हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से में ज्यादा व दक्षिण पूर्वी मप्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होगी। शनिवार को देवास व खंडवा में अति भारी वर्षा होने की संभावना है। वही इंदौर सहित संभाग के शेष जिलों में गरज-चमक के भारी वर्षा होगी। इस दौरान हवाओं की गति भी तेज रहेगी।

एयरपोर्ट क्षेत्र में डेढ़ घंटे में 59 मिमी हुई वर्षा

शनिवार शाम चार बजे बाद शहर में गरज-चमक के साथ एकाएक वर्षा का दौर शुरू हुआ। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे डेढ़ घंटे में 59.2 मिमी व रीगल क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 20.50 मिमी वर्षा दर्ज हुई। एयरपोर्ट क्षेत्र में इस मानसून सीजन में अब तक 279 मिमी व रीगल क्षेत्र में 247 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। इंदौर जिले में अन्य तहसीलों के मुकाबले गौतमपुरा में अब तक दोगुना वर्षा हुई है। शनिवार को शहर में हुई वर्षा के दौरान सड़कों व चौराहों पर जल-जमाव भी हुआ।

आज इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

  • इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, बालाघाट, डिंडोरी,अनुपपूर

इन सिस्टम के प्रभाव से हो रही झमाझम वर्षा

  • उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी उड़ीसा व बंगाल तट पर निम्न दाब क्षेत्र।
  • एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तरी मप्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिसा होेते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक।
  • ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेशप।

naidunia_image

MP Weather Update: एमपी में मानसून की तूफानी रफ्तार, इंदौर-भोपाल समेत 45 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Source link
#Monsson #इदर #और #दवस #पर #मनसन #सबस #जयद #महरबन #खडव #सहत #सभग #क #सभ #जल #म #भर #बरश #क #आसर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *