MP के शिक्षकों का हल्लाबोल: TET अनिवार्यता और ई-अटेंडेंस का विरोध; भोपाल के नीलम पार्क में रविवार से अनिश्चितकालीन धरना

MP के शिक्षकों का हल्लाबोल: TET अनिवार्यता और ई-अटेंडेंस का विरोध; भोपाल के नीलम पार्क में रविवार से अनिश्चितकालीन धरना

रविवार से अलग-अलग संभागों के शिक्षक इसमें शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को विशेष उपवास कार्यक्रम और 3 अक्टूबर तक विभिन्न संभागों की भागीदारी का कार्यक्रम है।

Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 11:40:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 11:40:39 PM (IST)

MP के शिक्षकों का हल्लाबोल: TET अनिवार्यता और ई-अटेंडेंस का विरोध; भोपाल के नीलम पार्क में रविवार से अनिश्चितकालीन धरना
प्रतीकात्मक फाेटो।

HighLights

  1. अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा रविवार से नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना
  2. मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता समेत तीन मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
  3. 2 अक्टूबर को विशेष उपवास और 3 अक्टूबर तक संभागों की भागीदारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा रविवार से राजधानी के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर रहा है।

मोर्चा ने भोपाल में धरने को चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने की रूपरेखा बनाई है। रविवार से अलग-अलग संभागों के शिक्षक इसमें शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को विशेष उपवास कार्यक्रम और 3 अक्टूबर तक विभिन्न संभागों की भागीदारी का कार्यक्रम है।

चर्चा से नहीं निकला समाधान

मोर्चा ने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाकर तीनों मांगों पर सीधी चर्चा की मांग की है। संगठन का कहना है कि सरकार से समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

शिक्षक संगठनों की प्रमुख मांग टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना, प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि और वरिष्ठता की गणना करने की है, ताकि ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, पेंशन सहित सेवानिवृत्ति का लाभ मिल सके और ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की है।

Source link
#क #शकषक #क #हललबल #TET #अनवरयत #और #ईअटडस #क #वरध #भपल #क #नलम #परक #म #रववर #स #अनशचतकलन #धरन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *