किसान कल्याण वर्ष-2026 में भोपाल संभाग को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कृषि और संबद्ध विभागों के अधिकारियों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। किसान कल्याण वर्ष-2026 में भोपाल संभाग को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कृषि और संबद्ध विभागों के अधिकारियों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने मंगलवार को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाई जाएगी।
उद्यानिकी और क्लस्टर योजना पर जोर: खाद-बीज की बिक्री पर रहेगी सख्त नजर
उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी शत-प्रतिशत कराने और फसल के रकबे व उत्पादन में वृद्धि के लिए निर्देश दिए। “एक जिला-एक उत्पाद” के तहत विभिन्न जिलों में फसलों के रकबे को बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में कृषि आधारित उद्योगों के लिए क्षेत्रवार डेटा जुटाकर क्लस्टर योजना तैयार की जाएगी। खाद-बीज की रोज निगरानी की जाएगी और अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी किसानों की आय
पशुपालन को किसानों की स्थायी आय का जरिया बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी किया जाएगा। जलाशयों के बेहतर उपयोग और आधुनिक मत्स्य तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।
Source link
#म #अमनक #खदबज #वकरतओ #पर #हग #सखत #कररवई #भपल #म #कलसटर #यजन #क #तयर


