MP: राम मंदिर में कथित भ्रष्टाचार पर जताया दुख, दिग्विजय सिंह बोले- दोषियों को पद से हटाया जाए

MP: राम मंदिर में कथित भ्रष्टाचार पर जताया दुख, दिग्विजय सिंह बोले- दोषियों को पद से हटाया जाए

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने राम मंदिर में कथित भ्रष्टाचार, नीट परीक्षा और अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि री नीट परीक्षा संपन्न होना अच्छी बात है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री इस मामले में असफल रहे हैं। फिलहाल परीक्षा को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई है लेकिन पिछली परीक्षा में भी कुछ दिनों बाद पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन इंतजार कर लेना चाहिए, उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में अलग-अलग तरीकों से पेपर लीक होने के मामले सामने आते रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या स्थिति बनती है।

राम मंदिर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के चंदे से राम मंदिर का निर्माण हुआ लेकिन पहले एकत्र किए गए चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें: यूसीसी पर मंथन: आदिवासियों के लिए क्या होगा नियम, महिलाओं के अधिकारों पर भी चर्चा, बैठक से कांग्रेस गायब

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़े कुछ लोगों पर जमीन खरीदने और अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनका कहना था कि जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

‘पीएम मोदी इवेंट मैनेजमेंट और मार्केटिंग में माहिर’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और योग कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने कहा कि योग करना अच्छी बात है, लेकिन सड़कों पर योग करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इवेंट मैनेजमेंट और मार्केटिंग में माहिर बताते हुए कहा कि वे इस तरह के आयोजनों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करते हैं।

वहीं संजय राउत और विभिन्न राजनीतिक संगठनों में हो रही टूट-फूट को लेकर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अलग-अलग संगठनों को तोड़ा जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल दिग्विजय सिंह के इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

Source link
#रम #मदर #म #कथत #भरषटचर #पर #जतय #दख #दगवजय #सह #बल #दषय #क #पद #स #हटय #जए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *