MP: सागर के चर्चित मयंक साहू मर्डर केस में मुख्य आरोपी यश सोनी समेत दो गिरफ्तार, दस-दस हजार रुपये का था इनाम

MP: सागर के चर्चित मयंक साहू मर्डर केस में मुख्य आरोपी यश सोनी समेत दो गिरफ्तार, दस-दस हजार रुपये का था इनाम

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में चले लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए बदमाशों में कांड का मुख्य आरोपी यश सोनी और उसका साथी मनु सोनी शामिल है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल सात आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी ओम अहिरवार अभी भी फरार है।

पुरानी रंजिश में सरेराह की थी फायरिंग

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 21 मई 2026 की रात विवेकानंद वार्ड के मछरयाई स्थित गोंड बब्बा चबूतरा के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने फरियादी ओम साहू और उसके भाई मयंक साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से मयंक साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वहीं ओम साहू पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

चार राज्यों में बदला ठिकाना, रेलवे आउटर पर बिछाया जाल

घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को छका रहे थे। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के इंदौर, कटनी, पीथमपुर जैसे शहरों में लगातार ठिकाने बदल रहे थे। आरोपियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए सागर एसपी ने इन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस की विशेष टीमों ने अंतरराज्यीय स्तर पर जाल बिछाया।

इसी बीच 19 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जमानत के पैसों का इंतजाम करने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सागर लौट रहे हैं। पुलिस ने बम्हौरी रेंगुवा रेलवे आउटर पर घेराबंदी की, जहां से भागने के प्रयास में आरोपी मनु सोनी को दबोच लिया गया।

आरोपियों का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड, एमडी ड्रग्स भी बरामद

पकड़े गए आरोपियों का पुराना और खूंखार आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी मनु सोनी पर हत्या, लूट और जानलेवा हमले जैसे करीब 25 संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से 20 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स भी बरामद की गई, जिसके चलते उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी यश सोनी को पुलिस की एक अन्य टीम ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद किया है। यश पर भी पहले से 8 मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, चार से अधिक की मौत; 20 घायल

फैन फॉलोइंग के लिए नाबालिग ने फैलाई अफवाह

इस दौरान पुलिस को चकमा देकर सोशल मीडिया के जरिए शहर में दहशत फैलाने की भी कोशिश की गई। एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) ने अपनी ‘फैन फॉलोइंग’ बढ़ाने के चक्कर में आरोपियों के नाम से एक अन्य व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भरा संदेश वायरल कर दिया था। हालांकि, पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि उस नाबालिग का इन आरोपियों से कोई सीधा संपर्क नहीं था। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

MP: सागर के चर्चित मयंक साहू मर्डर केस में मुख्य आरोपी यश सोनी समेत दो गिरफ्तार, दस-दस हजार रुपये का था इनाम

मीडिया को पुलिस के अधिकारी जानकारी देते हुए।

 

Source link
#सगर #क #चरचत #मयक #सह #मरडर #कस #म #मखय #आरप #यश #सन #समत #द #गरफतर #दसदस #हजर #रपय #क #थ #इनम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *