MP News: इंदौर के सारांश श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, कुलदीप यादव के बीमार होने के बाद मिला मौका

MP News: इंदौर के सारांश श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, कुलदीप यादव के बीमार होने के बाद मिला मौका

इंदौर के क्रिकेटर सारांश जैन आखिरकार अपने क्रिकेट टेस्ट जीवन में पदार्पण करने जा रहे हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव के स्थान पर लिया गया है। सारांश घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और चयनकर्ताओं की नजर उन पर थी। वे टीम में एक आलराउंडर की भूमिका में रहेंगे। वे अच्छे गेंदबाज के अलावा उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं, जो भारतीय टीम की जीत में मददगार साबित हो सकती है।


सारांश भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें अंतिम एकादश में स्थान मिला है। अब वे अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे। उन्हें भारतीय टीम में शामिल किए जाने से उनके माता पिता और परिजन खुश है। दरअसल कुलदीप बीमार हैं। इस कारण उन्हें कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनके स्थान पर चुने गए सारांश को अब अपने बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों व एक छात्र की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

बता दें कि सारांश के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं और उनका सपना था कि उनका बेटा एक दिन भारतीय टीम के लिए खेले। सारांश के चयन जब मध्यप्रदेश टीम से ऑस्टेलिया दौरे के लिए गए थे जब पिता को मुख कैंसर हुआ था, लेकिन पिता ने यह बात सारांश से छुपाई ताकि उनका खेल प्रभावित न हो।

Source link
#News #इदर #क #सरश #शरलक #क #खलफ #खलग #पहल #टसट #मच #कलदप #यदव #क #बमर #हन #क #बद #मल #मक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *