मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नर्मदा नदी परियोजना और सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा नदी के नाम को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में नदी का नाम “क्षिप्रा” लिखा गया था, जिसे देखते ही मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नदी का वास्तविक और प्रामाणिक नाम “शिप्रा” है और सरकारी दस्तावेजों में इसी नाम का उपयोग किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का हवाला देते हुए बताया कि कई स्रोतों में नदी का नाम “क्षिप्रा” भी दर्ज है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केवल एआई या इंटरनेट पर निर्भर रहने के बजाय महाकवि कालिदास के ‘मेघदूतम्’ और वैदिक ग्रंथों का भी अध्ययन किया जाए, जहां नदी के मूल नाम का उल्लेख मिलता है।
Source link
#News #कषपर #नह #शपर #कहए.. #मखयमतर #महन #यदव #न #अधकरय #क #बतय #नद #क #वसतवक #नम



