MP News: भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित

MP News: भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने यहां बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम और देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री का अवलोकन किया और इसकी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) तक निकाली गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है। आज देश के हर राज्य, शहर और जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है।

 




MP News: Paying obeisance to Bharat Mata, CM Mohan Yadav said—the pain of Partition still causes anguish today

डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीएम
– फोटो : अमर उजाला


ये भी पढ़ें-  MP News: एनएचआरसी ने ‘एनालॉग पनीर’ पर मांगे जवाब, एफएसएसएआई और राज्यों को दो हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

भारत के बंटवारे जैसी त्रासदी एक हजार साल में नहीं हुई 

उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस हमें देश के बंटवारे के उस दर्दनाक दौर की याद दिलाता है, जब लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस समय लोगों ने जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उसे याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास की इस त्रासदी से सीख लेकर हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के बंटवारे जैसी त्रासदी पिछले एक हजार वर्षों के इतिहास में कभी नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की आहट? दिल्ली में हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

 


MP News: Paying obeisance to Bharat Mata, CM Mohan Yadav said—the pain of Partition still causes anguish today

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला


सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। यदि वह सत्य को नहीं समझती है, तो सत्याग्रह की बात करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा देशों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है और सभी नागरिकों को इस दिशा में मिलकर काम करना चाहिए

 


Source link
#News #भरत #मत #क #नमन #कर #बल #सएम #महन #यदव #वभजन #क #पड #आज #भ #करत #ह #वयथत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *