राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में 19 जून शुक्रवार को निर्माण कार्य और लाइन मेंटेनेंस के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। निर्माण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर सी, डी, ई और एफ सेक्टर, मार्केट क्षेत्र, स्टोन क्रशर क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड फेज-5, जैन मंदिर और गीत कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लेयर कॉलोनी, फेज-1, फेज-2, लेक पर्ल स्प्रिंग और श्री इंस्टीट्यूट क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
Source link
#News #भपल #म #जन #क #कई #इलक #म #रहग #बजल #कटत #जनए #कन #कषतर #म #बद #रहग #सपलई



