MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- सिंगरौली को सबसे विकसित शहर बनाएंगे

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- सिंगरौली को सबसे विकसित शहर बनाएंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर जिले के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को मध्यप्रदेश का सबसे विकसित और आधुनिक शहर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को सिंगरौली महोत्सव और नगर गौरव दिवस-2026 के अवसर पर बैढ़न स्थित चून कुमारी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंगरौली अब केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि विकास, संस्कृति और नई संभावनाओं का बड़ा केंद्र बनेगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: जनजाति विभाग में 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, रिक्त पदों का ब्यौरा तलब,कई बार हो चुके हैं प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और लोगों को जोड़ने के लिए हर नगर में गीता भवन बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली महोत्सव और नगर गौरव दिवस जैसे आयोजन जिले की पहचान, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आगे भी हर वर्ष उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें-  MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

 

Source link
#News #मखयमतर #महन #यदव #बल #सगरल #क #सबस #वकसत #शहर #बनएग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *