मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के दौरान देवरी विधानसभा क्षेत्र को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत वाले 53 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 122.02 करोड़ रुपये की लागत के 28 विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा 68.83 करोड़ रुपये की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
Source link
#News #लड़ल #बहन #क #कल #मलग #तहफ #सएम #महन #यदव #कसल #स #जर #करग #रपए #क #37व #कशत



