MP News: सरकारी नौकरी में दो बच्चों की सीमा खत्म करने की तैयारी, सीएम यादव ने नियम का प्रारूप निरस्त किया

MP News: सरकारी नौकरी में दो बच्चों की सीमा खत्म करने की तैयारी, सीएम यादव ने नियम का प्रारूप निरस्त किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी नौकरी से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम के उस प्रस्तावित प्रारूप को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें दो से अधिक जीवित संतान वाले उम्मीदवारों को शासकीय सेवा के लिए अपात्र मानने का प्रावधान शामिल था। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस प्रारूप को तत्काल निरस्त कर पोर्टल से हटाया जाए और दो बच्चों की सीमा संबंधी प्रावधान हटाकर नया प्रारूप तैयार कर प्रकाशित किया जाए। 


ये भी पढ़ें-  Rajya Sabha Elections: किस भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी मीनाक्षी के नामांकन पर आपत्ति? संगठन व CM के हैं करीबी

दरअसल, वर्ष 2001 में लागू व्यवस्था के तहत 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित संतान वाले उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों की सीधी भर्ती और विभागीय नियुक्तियों के लिए अयोग्य माना जाता था। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दो से अधिक बच्चे होना आचरण नियमों के तहत कदाचार की श्रेणी में रखा गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित नए नियमों में इस तरह की बाध्यता नहीं रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दो से अधिक संतान होने पर सरकारी सेवा के लिए अपात्र माने जाने वाले प्रावधान को पूरी तरह हटाकर नया प्रारूप तैयार किया जाए।

ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha: क्या था वो मामला जिसकी वजह से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन, कैसे कांग्रेस के हाथ से निकली सीट?

सरकार के इस फैसले को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों के लिए भी सरकारी सेवा के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

 

Source link
#News #सरकर #नकर #म #द #बचच #क #सम #खतम #करन #क #तयर #सएम #यदव #न #नयम #क #पररप #नरसत #कय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *