मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय से विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया को शक्ति प्रदर्शन और संगठनात्मक एकजुटता का अवसर बनाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता इस दौरान मौजूद रहेंगे।
Source link
#Rajya #Sabha #Election #भजप #परतयश #तरण #चघ #और #रजनश #अगरवल #कल #भरग #नमकन



