![]()
मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश समेत देश के 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 3-4 दिन से हो रही बारिश के चलते यूपी के वाराणसी-प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी बढ़ गया। इसे काशी के 84 घाट डूब गए हैं। उत्तराखंड में हो रही बारिश से बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पटना में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। महावीर घाट पर उफनती गंगा का पानी सड़कों पर आ गया। खगड़िया में गंगा के बढ़ते लेवल से करारी पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है। कमर भर पानी के बीच सिर पर बैग रखकर बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
Source link
#MPUP #समत #समत #रजय #म #आज #बरश #क #अलरटकश #क #घट #डब #पटन #म #सड़क #तक #पहच #गग


