MPPSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत… हाईकोर्ट से स्टे हटते ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

MPPSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत… हाईकोर्ट से स्टे हटते ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर लगे अंतरिम स्थगन (स्टे) को हटा दिया। इससे अभ्यर्थियों को राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शुक्रवार को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 17 से 22 अगस्त के बीच किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। 25 जून से 15 जुलाई के बीच प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

यह था पूरा विवाद और अदालती मामला

आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम 5 मार्च 2025 को घोषित किया था। वर्गवार कटऑफ जारी नहीं करना, आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों को अनारक्षित पदों पर चयन न देने को लेकर अभ्यर्थियों ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सवा साल इंतजार करने के बाद न्यायालय ने फैसला दिया है।

परीक्षा की समय सारणी (Exam Schedule)

मुख्य परीक्षा के सभी 6 प्रश्नपत्रों का आयोजन रोजाना सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसका विवरण इस प्रकार है:

परीक्षा की तिथि प्रश्नपत्र और विषय परीक्षा का समय
17.08.2026 सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्नपत्र)

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

18.08.2026 सामान्य अध्ययन (द्वितीय प्रश्नपत्र)

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

19.08.2026 सामान्य अध्ययन (तृतीय प्रश्नपत्र)

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

20.08.2026 सामान्य अध्ययन (चतुर्थ प्रश्नपत्र)

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

21.08.2026 पंचम प्रश्नपत्र: सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

22.08.2026 षष्ठ प्रश्नपत्र: हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

परीक्षा के केंद्र: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन एवं बालाघाट।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 25 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक।
  • आवेदन वेबसाइट: अभ्यर्थी www.mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
  • त्रुटि सुधार (Correction Window): आवेदन फॉर्म में गलती होने पर 30 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है (शुल्क: ₹50 प्रति सत्र)।
  • प्रवेश पत्र (Admit Card): मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। इन्हें डाक से नहीं भेजा जाएगा।

आवेदन शुल्क का विवरण

  • ₹400/- : मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC, ST, OBC – गैर क्रीमी लेयर, EWS और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए)।
  • ₹800/- : अनारक्षित (General) श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा मध्य प्रदेश से बाहर के निवासियों के लिए।

विलम्ब शुल्क (Late Fee) के साथ आवेदन

यदि कोई अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे भारी विलम्ब शुल्क के साथ मौका दिया जाएगा:

  • ₹3,000/- विलम्ब शुल्क के साथ: 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।
  • ₹25,000/- विशेष विलम्ब शुल्क के साथ: 23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आवेदन करने का अंतिम अवसर होगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में जुलाई-अगस्त में हो सकता है TET, डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को देना पड़ सकता है एग्जाम

परीक्षार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण निर्देश

  • प्रश्नोत्तर पुस्तिका (Structured Copy): मुख्य परीक्षा प्रश्नोत्तर पुस्तिका (Question Answer Booklet) के माध्यम से होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्न के ठीक नीचे दिए गए निर्धारित स्थान पर ही शब्द सीमा में उत्तर लिखना होगा, कहीं और लिखने पर उत्तर अमान्य कर दिया जाएगा।

Source link
#MPPSC #अभयरथय #क #बड #रहत.. #हईकरट #स #सट #हटत #ह #मखय #परकष #क #शडयल #जर #इस #दन #स #शर #हग #ऑनलइन #आवदन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *