Mumbai Jogeshwari Ganesh Visarjan Electrocution Accident

Mumbai Jogeshwari Ganesh Visarjan Electrocution Accident

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Mumbai Jogeshwari Ganesh Visarjan Electrocution Accident

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में एक और व्यक्ति की करंट लगने की घटना सामने आई। यह घटना लिली व्हाइट बिल्डिंग के पास श्यामनगर तालाब में दोपहर 12:20 बजे हुई। जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 5 कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इनमें से 4 कुंड आधी रात के बाद बंद कर दिए गए थे।

कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नियुक्त कर्मचारी रोहित भीमू राठौड़ इस कुंड में उतरा। कुंड में फैले करंट के कारण उसकी मौत हो गई।

BMC के मुताबिक इस कुंड को आधी रात के बाद बंद कर दिया गया था। उन्हें तुरंत स्थानीय ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई में रविवार की शाम 'लालबागचा राजा गणपति पंडाल' में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा हुए।

मुंबई में रविवार की शाम ‘लालबागचा राजा गणपति पंडाल’ में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा हुए।

शनिवार देर रात एक बच्ची की करंट से मौत हुई थी

इससे पहले शनिवार 19 सितंबर की रात मुंबई के लालबाग इलाके के कालाचौकी में करंट लगने की घटना हुई। रिपोर्ट्स के मुतााबिक घटना से पहले वहां बहुत ज़्यादा भीड़ थी। इसके चलते धक्का-मुक्की हुई थी। घटना में 8 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।

दरअसल, रात 2.20 बजे दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के महागणपति पंडाल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि पंडाल के प्रवेश द्वार के पास पीने के पानी और कोल्ड ड्रिंक के एक अस्थायी स्टॉल पर बिजली का करंट पाया गया। इससे 4 लोग घायल भी हुए थे।

मुंबई में 7वें दिन 1300 से ज्यादा मूर्तियों का विजर्सन

BMC ने बताया कि रविवार को उत्सव के सातवें दिन शाम 6 बजे तक मुंबई में कुल 1,338 गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विसर्जित की गई मूर्तियों में से 14 सार्वजनिक गणेश मंडलों (सामुदायिक समूहों) की थीं, 1,248 घरों की थीं और 76 देवी गौरी की थीं।

देशभर में गणेश विजर्सन से जुड़ी तस्वीरें…

हैदराबाद के खैरताबाद में 'श्री पंचमुख संकटहारा महागणपति' की मूर्ति के दर्शन और पूजा के लिए लोग जमा हुए।

हैदराबाद के खैरताबाद में ‘श्री पंचमुख संकटहारा महागणपति’ की मूर्ति के दर्शन और पूजा के लिए लोग जमा हुए।

गुजरात के राजकोट में एक सेंसर-बेस्ड रोबोट भगवान गणेश की मूर्ति के सामने 'आरती' कर रहा है।

गुजरात के राजकोट में एक सेंसर-बेस्ड रोबोट भगवान गणेश की मूर्ति के सामने ‘आरती’ कर रहा है।

श्रीनगर में कश्मीरी पंडित भगवान गणेश की मूर्ति को झेलम नदी में विसर्जित करने के लिए नाव में ले जा रहे हैं।

श्रीनगर में कश्मीरी पंडित भगवान गणेश की मूर्ति को झेलम नदी में विसर्जित करने के लिए नाव में ले जा रहे हैं।

नई दिल्ली में 'गणपति विसर्जन' के दौरान कालिंदी कुंज घाट पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है।

नई दिल्ली में ‘गणपति विसर्जन’ के दौरान कालिंदी कुंज घाट पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में लोग भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए जुलूस में शामिल हुए।

कर्नाटक के बेंगलुरु में लोग भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए जुलूस में शामिल हुए।

तमिलनाडु के चेन्नई में विनायक चतुर्थी के जश्न के बाद मरीना बीच पर भगवान गणेश की मूर्ति का समुद्र में विसर्जन किया जा रहा है।

तमिलनाडु के चेन्नई में विनायक चतुर्थी के जश्न के बाद मरीना बीच पर भगवान गणेश की मूर्ति का समुद्र में विसर्जन किया जा रहा है।

नई दिल्ली के कालिंदी कुंज में लोग यमुना नदी में प्रदूषण से बने झाग के बीच भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित कर रहे हैं।

नई दिल्ली के कालिंदी कुंज में लोग यमुना नदी में प्रदूषण से बने झाग के बीच भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित कर रहे हैं।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

हरदोई में गणेश-विसर्जन यात्रा में शिव तांडव करते कलाकार आग से झुलसा: मुंह से आग का गोला निकालने के दौरान चपेट में आया

हरदोई के सांडी कस्बे में रविवार को गणेश महोत्सव के समापन और अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकली विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा हो गया। शिव तांडव का मंचन कर रहे एक कलाकार मुंह से आग का गोला निकालने का करतब दिखाते समय गंभीर रूप से झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Mumbai #Jogeshwari #Ganesh #Visarjan #Electrocution #Accident

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *