खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mutual Fund SIP Failure Penalty: जब लोग म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) शुरू करते हैं, तो हर महीने एक तय तारीख पर आपके बैंक खाते से पैसे अपने आप कटकर निवेश हो जाते हैं। मगर कई बार बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण यह ऑटो-डेबिट फेल हो जाता है।
ऐसे में नए निवेशकों के मन में अक्सर यह डर रहता है कि क्या एसआईपी फेल होने पर म्यूचुअल फंड कंपनियां कोई भारी जुर्माना या पेनाल्टी वसूलती हैं? इस छोटी सी उलझन को समय पर दूर करना बहुत जरूरी है, ताकि आप किसी भी तरह के अनचाहे वित्तीय नुकसान से बच सकें।

2 of 5
क्या म्यूचुअल फंड कंपनियां जुर्माना लगाती हैं?
– फोटो : अमर उजाला
क्या म्यूचुअल फंड कंपनियां जुर्माना लगाती हैं?
- SIP की एक किस्त फेल होने पर म्यूचुअल फंड कंपनी आम तौर पर निवेशक से कोई जुर्माना नहीं लेती।
- उस महीने की किस्त में निवेश नहीं होता और अगली निर्धारित किस्त से SIP जारी रह सकती है।
- इसका सीधा मतलब यह है कि एसआईपी फेल होने पर म्यूचुअल फंड कंपनी की तरफ से आपको कोई फाइन नहीं लिया जाता है।

3 of 5
बैंक की तरफ से लगने वाले बाउंस चार्ज
– फोटो : अमर उजाला
बैंक की तरफ से लगने वाले बाउंस चार्ज
- एक बात समझना सभी लोगों के लिए जरूरी है कि भले ही म्यूचुअल फंड कंपनी पेनल्टी न लगाए, लेकिन आपका बैंक ऑटो-डेबिट फेल होने पर बाउंस चार्ज जरूर वसूलता है।
- खाते में बैलेंस न होने की स्थिति में ज्यादातर बैंक 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का पेनल्टी चार्ज (प्लस जीएसटी) काट लेते हैं।
- यह ठीक वैसा ही पेनल्टी चार्ज होता है जैसा कि चेक बाउंस होने या किसी लोन की ईएमआई बाउंस होने पर बैंक द्वारा लगाया जाता है।

4 of 5
लगातार SIP फेल होने पर क्या होगा?
– फोटो : AdobeStock
लगातार SIP फेल होने पर क्या होगा?
- अगर आपके खाते से एक बार एसआईपी फेल होती है, तो अगले महीने बैंक से दोबारा पैसे काटने की कोशिश की जाएगी।
- लेकिन अगर आपकी एसआईपी लगातार 3 किस्तें इंसफिशिएंट बैलेंस के कारण फेल होती है, तो म्यूचुअल फंड कंपनी आपकी उस एसआईपी को अपने आप कैंसिल कर देती है।
- एसआईपी कैंसिल होने के बाद भी आपका पुराना जमा किया गया पैसा म्यूचुअल फंड में सुरक्षित रहता है और उस पर रिटर्न मिलता रहता है।

5 of 5
पेनल्टी और चार्जेज से बचने के आसान उपाय
– फोटो : AdobeStock
पेनल्टी और चार्जेज से बचने के आसान उपाय
- अगर किसी महीने पैसे की कमी रहने वाली है, तो SIP फेल होने देने के बजाय उपलब्ध होने पर AMC या निवेश प्लेटफॉर्म की Pause सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी अवधि और शर्तें AMC के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
- एसआईपी कटने की तारीख से 1-2 दिन पहले अपने बैंक खाते में तय राशि का बैलेंस जरूर सुनिश्चित करें।
- अगर आपकी सैलरी महीने के मध्य में आती है, तो एसआईपी की तारीख भी महीने की 15 या 20 तारीख के आसपास की सेट करें।
Source link
#Mutual #Fund #Sip #Failureमयचअल #फड #म #कय #Sip #फल #हन #पर #पनलट #लगत #ह #जन #इसस #जड #बरक #नयम #Mutual #Fund #Sip #Failure #Penalty #Bank #Charges #Amfi #Rules #Consequences



