Nagercoil Youtuber House Gold Theft

Nagercoil Youtuber House Gold Theft

नागरकोइल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Nagercoil Youtuber House Gold Theft

मधुमिता की यह रील्स वायरल हैं, जिसमें वे नोट और सोने के जेवर दिखा रही हैं।

तमिलनाडु के नागरकोइल में एक महिला यूट्यूबर के घर से 220 सॉवरेन सोने के गहने चोरी हो गए। यह वारदात अंतना नादर कुडियिरुप्पु के पास VIP गार्डन में हुई।

घर में रहने वाले विनोथकुमार गुरुवार को तिरुनेलवेली गए थे। परिवार दो साल के बच्चे के आगामी जन्मदिन के लिए कपड़े खरीदने गया था। देर रात लौटने पर विनोथकुमार ने घर का पिछला दरवाजा टूटा देखा।

पुलिस को शक है कि विनोथकुमार की पत्नी मधुमिता के सोशल मीडिया पोस्ट और रील्स से चोरों को गहनों की जानकारी मिली। मामले में विशेष टीम बनाई गई है।

विनोथकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर की पहली मंजिल पर बने बेडरूम में ब्यूरो टूटा मिला। उसमें रखे 220 सॉवरेन गोल्ड के गहने गायब थे।

जांच में पता चला कि चोरों ने घर में घुसने के लिए गैस कटर से पिछले दरवाजे का फ्रेम काटा था। पुलिस संदिग्धों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

दावा- रील्स से चोरों को रास्ता मिला

मधुमिता की उम्र 29 साल है और वह यूट्यूबर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने गहनों का कलेक्शन दिखाने वाली पोस्ट और रील्स अक्सर शेयर करती थीं।

पुलिस को शक है कि मधुमिता के हर महीने सोना खरीदने की बात बताने वाले पोस्ट से चोरों को घर में रखे गहनों की जानकारी मिली होगी।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यूट्यूबर के घर चोरी: सोना-कैश के साथ रील्स बनाती थी, वीडियो में आलीशान लाइफस्टाइल दिखाती थी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की सोने-चांदी और कैश के साथ रील्स बनाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरी की वारदात हुई है। नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में बदमाशों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवर की चोरी की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है। चोरों ने रील्स में लग्जरी लाइफ स्टाइल देखकर टारगेट किया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Nagercoil #Youtuber #House #Gold #Theft

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *