Madhu Kambikar Death: मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मधु कांबीकर का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 12 अक्टूबर को पुणे में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। मधु एक्टिंग के साथ-साथ लावणी डांस के लिए भी जानी जाती थीं।

मधु कांबीकर लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 नवंबर 2016 को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्ट्रोक आया था। वह माटुंगा के यशवंत नाट्य मंदिर में ‘लावण्या म्यूजिक’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं।
नाना पाटेकर की मां का निभाया था रोल
मधु कांबीकर ने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म ‘हम दोनों’ और ‘यशवंत’ में उन्होंने नाना पाटेकर की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह गोविंदा और दिव्या भारती की फिल्म ‘शोला और शबनम’ में भी नजर आई थीं।
एबीपी माझा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधु कांबीकर ने पुणे में आखिरी सांस ली, जहां नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार हुआ था। जैसे ही उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आई लोग उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली देते दिखे।
स्ट्रोक के बाद एक्टिंग से हो गई थीं दूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधु कांबीकर को 27 नवंबर 2016 को मुंबई में एक डांस कार्यक्रम के दौरान स्ट्रोक आया था। करीब 12 साल बाद वह मंच पर डांस करने लौटी थीं, लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई थीं।


