National Doubles Squash: क्वार्टर फाइनल में जीते अभय सिंह-वेलावन सेंथिलकुमार, शुभम और वेदांत की जोड़ी को हराया

National Doubles Squash: क्वार्टर फाइनल में जीते अभय सिंह-वेलावन सेंथिलकुमार, शुभम और वेदांत की जोड़ी को हराया

अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने गुरुवार को तीसरी एचसीएल राष्ट्रीय युगल स्क्वाश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुभम और वेदांत पटेल पर 11-4, 11-2 से शानदार जीत के साथ अपने खिताब बचाने की शुरुआत की। अभय ने पिछले साल अनाहत सिंह के साथ मिश्रित युगल का खिताब भी जीता था। इस बार वह रथिका सीलन के साथ जोड़ी बना रहे हैं।

रोमांचक रहा मुकाबला

दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रवि दीक्षित और जेनेट विधि पर 10-12, 11-8, 11-9 से कड़े मुकाबले में जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहला गेम हारने के बाद अभय और राधिका ने शानदार वापसी की। दूसरे और तीसरे गेम के अहम पलों में उन्होंने जिस तरह से धैर्य बनाए रखा, उसी की बदौलत वे यह मैच जीतने में सफल रहे।

पुरुषों के डबल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रवि दीक्षित और विकास मेहरा ने एक कड़े मुकाबले में मैथ्यू गॉडविन और नवनीत प्रभु को 11-7, 10-12, 11-7 से हराया। वहीं, तमिलनाडु की जोड़ी गुहन सेंथिलकुमार और संदेश पीआर ने हरेंद्र संधू और ओम सेमवाल को 11-7, 2-11, 11-8 से हराकर अपनी शानदार लय को बरकरार रखा।

दूसरी वरीयता प्राप्त राहुल बैथा और सूरज चांद ने दिनेश आर और मैयप्पन एल को 11-6, 11-6 से हराकर आसानी से सेमीफाइनल में जगह बनाई। महिला डबल्स मुकाबले में अनुभवी और टॉप-सीडेड जोड़ी जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन ने ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। उन्होंने सहाना कलैवनन और संगममित्रा शनमुघम को 11-2, 11-7 से हराया। ग्रुप ए के एक और मैच में, अनन्या नारायण और अनिका दुबे ने उन्हीं विरोधियों को 11-2, 11-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मिश्रित युगल में सेंथिलकुमार-चिनप्पा की जोरदार शुरुआत

मिश्रित डबल्स इवेंट में भी शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा ने जोरदार शुरुआत की। इस अनुभवी जोड़ी ने रोशन राजकुमार और सहाना कलैवनन को 11-4, 11-5 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सूरज चंद और निरुपमा दुबे भी एक कड़े मुकाबले में नवनीत प्रभु और पूजा आरती को 11-9, 12-10 से हराकर आगे बढ़े, जबकि राहुल बैथा और अनिका दुबे ने जोरदार वापसी करते हुए संदेश पीआर और शमीना रियाज को 10-12, 11-6, 11-8 से हराया।

Source link
#National #Doubles #Squash #कवरटर #फइनल #म #जत #अभय #सहवलवन #सथलकमर #शभम #और #वदत #क #जड #क #हरय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *