भारत में 29 अगस्त का दिन खेल और खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी दिन वर्ष 1905 में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। हॉकी के मैदान पर उनकी अद्भुत कला और गोल करने की क्षमता ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। यही वजह है कि उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस को 2012 में आधिकारिक रूप से उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था।
इसके बाद हर साल 29 अगस्त को देशभर में खेलों और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, खेल संस्थानों और विभिन्न सरकारी संस्थाओं में खेल प्रतियोगिताएं, फिटनेस गतिविधियां, सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस का मकसद सिर्फ मेजर ध्यानचंद को याद करना नहीं, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना भी है।
Source link
#National #Sports #Dayहटलर #भ #हए #थ #जनक #खल #क #मरद #उनक #जयत #पर #कय #मनय #जत #ह #रषटरय #खल #दवस #National #Sports #Day #India #Celebrates #August #Major #Dhyan #Chands #Legacy #Start #Khelo #India



