NEET पेपर लीक के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:  पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया. कई कांग्रेसी गिरफ्तार – alirajpur News

NEET पेपर लीक के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया. कई कांग्रेसी गिरफ्तार – alirajpur News

आलीराजपुर में युवक कांग्रेस ने NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्श

.

गिरफ्तार किए गए नेताओं में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल शामिल हैं। इस आंदोलन में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी सीबी सिंह चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष यस घंगोरिया भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देशभर के लाखों विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद छात्रों के सपने टूट गए हैं, जिसका उन पर गंभीर मानसिक प्रभाव पड़ा है।

NEET पेपर लीक के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:  पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया. कई कांग्रेसी गिरफ्तार – alirajpur News

चिब ने जोर देकर कहा कि जब छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा देते हैं और बाद में उन्हें प्रक्रिया में गड़बड़ी का पता चलता है, तो उनका मनोबल टूट जाता है। युवक कांग्रेस युवाओं के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है।

युवक कांग्रेस ने मांग की है कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और युवाओं को न्याय मिले। चिब ने चेतावनी दी कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और युवाओं के साथ हुए अन्याय के लिए जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक युवक कांग्रेस का आंदोलन पूरे देश और प्रदेश में जारी रहेगा।

इस अवसर पर जोबट कांग्रेस विधायक सेना पटेल और आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने भी भाजपा की नीतियों की आलोचना की। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने प्रदर्शन में शामिल युवाओं का आभार व्यक्त किया।

www.bhaskar.com
#NEET #पपर #लक #क #खलफ #यवक #कगरस #क #परदरशन #पलस #न #वटर #कनन #क #परयग #कय #कई #कगरस #गरफतर #alirajpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *