NEET मुद्दे पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:  शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने पानी की बौछार कर हटाया प्रदर्शन – Gwalior News

NEET मुद्दे पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने पानी की बौछार कर हटाया प्रदर्शन – Gwalior News

NEET मुद्दे पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:  शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने पानी की बौछार कर हटाया प्रदर्शन – Gwalior News

प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनान की बौछार कर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को खदेडती पुलिस

ग्वालियर में NEET परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में युवक कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बारादरी चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए क

.

गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बारादरी चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर देश के 22 से अधिक शहरों में “छात्रों की गूंज” अभियान चलाया जा रहा है और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वाटर कैनन से प्रदर्शनकारी तितर-बितर

जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू होने के कारण बिना अनुमति धरना, रैली और जुलूस पर प्रतिबंध है। ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। जब कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। कुछ समय तक चौराहे पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त करा दिया।

भीड़ को मौके से हटा दिया गया सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि युवक कांग्रेस ने NEET मामले की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। धारा 163 प्रभावी होने के कारण मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। लगभग 150 प्रदर्शनकारी मौजूद थे, जिन्होंने पुतला दहन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर उसे रोक दिया और भीड़ को मौके से हटा दिया।

Source link
#NEET #मदद #पर #यवक #कगरस #क #परदरशन #शकष #मतर #क #इसतफ #क #मग #पलस #न #पन #क #बछर #कर #हटय #परदरशन #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *