आज मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के साथ गुजरात की एक विधानसभा सीट- मंजलपुर पर कराए गए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। तीनों राज्यों में 30 जुलाई को मतदान कराए गए थे। मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी। चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार शाम पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मारा गया। उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हिरासत से भागते हुए उसने पुलिसकर्मी से राइफल छीनकर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने जांच शुरू करने की बात कही।
Source link
#News #Updatesआज #गजरत #क #एक #वधनसभ #सट #पर #मतगणन #झरखड #क #जमतड #म #गगसटर #ढर #National #Updates #Gujarat #Bypoll #Counting #Jharkhand #Jamtara #Gangster #Killed #North #East #West #South #India #News



