गुजरात में कबाड़ से भरा सामान उतारते समय हुए भीषण विस्फोट में दो कबाड़ व्यापारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एसपी विकास सुंदा ने बताया कि मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास स्थानीय स्तर पर कबाड़ का कारोबार करते थे। दोनों वाहन से सामान उतार रहे थे, तभी घर के आंगन में अचानक विस्फोट हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पास मौजूद दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रशासन, फोरेंसिक और विस्फोटक विशेषज्ञों की टीमें जांच कर रही हैं। विस्फोट के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिसिया कार्रवाई के कारण कटघरे में झारखंड सरकार
झारखंड में सैमफोर्ड अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। रांची में हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं। पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि लड़कियों में डर और आतंक का माहौल बनाने के लिए उन्हें उठाकर लाया गया और विपक्षी नेताओं को उनसे मिलने भी नहीं दिया गया। इससे पहले सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अमीषा प्रसाद के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। उन्हें केस संख्या 250/26 और 286/26 में पहले ही जमानत मिल चुकी है। एक मामले में अदालत में सुनवाई के बाद उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया था। पुलिस के अनुसार, अमीषा छात्रा नहीं हैं, बल्कि एक एनजीओ चलाती हैं और एनजीओ के काम से अस्पताल पहुंची थीं, जहां तोड़फोड़ की घटना हुई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड में छात्र आंदोलन और जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ी के मामले में विधानसभा घेराव करने गए आंदोलनकारियों पर भी पुलिस और सुरक्षाबलों ने बलप्रयोग किया था। इस घटना के बाद भी सीएम हेमंत सोरेन से तीखे सवाल पूछे गए थे। बता दें कि जेपीएससी मामले में विपक्षी दल सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं।
Source link
#News #Updatesगजरत #म #कबड #करबर #समत #चर #क #मत #पलसय #कररवई #क #करण #कटघर #मझरखड #सरकर #National #Updates #23rd #Aug #Jharhand #Protest #North #East #West #South #News #Politics #Crime #Education #News


