NH-719 पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत:  ओवरटेक के दौरान मारा कट;स्टेयरिंग और बोनट के बीच फंसा था चालक,पुलिस-ग्रामीणों ने बचाई जान – Bhind News

NH-719 पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत: ओवरटेक के दौरान मारा कट;स्टेयरिंग और बोनट के बीच फंसा था चालक,पुलिस-ग्रामीणों ने बचाई जान – Bhind News

NH-719 पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत:  ओवरटेक के दौरान मारा कट;स्टेयरिंग और बोनट के बीच फंसा था चालक,पुलिस-ग्रामीणों ने बचाई जान – Bhind News


भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे-719 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैतपुरा के पास दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से डंपर के हिस्से को हटाकर चालक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। क्रॉसिंग के दौरान हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जैतपुरा के पास हुई। डंपर क्रमांक MP-07 AN-6216 का चालक तहसीलदार जाटव निवासी नगरा वीरवाल (उदी मोड़) सामने से आ रहे डंपर HR-35 BA-9666 को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान एक डंपर चालक द्वारा कट मारने से दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। स्टेयरिंग और बोनट के बीच फंसा चालक हादसे में डंपर चालक रविंद्र सिंह यादव पुत्र राजेश कुमार यादव निवासी वार्ड क्रमांक-2, अटेर रोड फूप अपने ही वाहन में फंस गए। टक्कर के बाद चालक स्टेयरिंग और बोनट के बीच दब गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा को दी गई। इसके बाद बरेठा टोल प्लाजा से क्रेन और स्थानीय स्तर पर जेसीबी बुलवाई गई। पुलिसकर्मियों, मशीन ऑपरेटरों और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 5:30 बजे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डायल-112 की तत्परता से बची जान रेस्क्यू ऑपरेशन में डायल-112 पर तैनात आरक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाह और पायलट मोहित परिहार की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से घायल चालक को समय पर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल घायल चालक का उपचार जारी है। मेहगांव थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#NH719 #पर #द #डपर #क #आमनसमन #भडत #ओवरटक #क #दरन #मर #कटसटयरग #और #बनट #क #बच #फस #थ #चलकपलसगरमण #न #बचई #जन #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *