Nirahua Amrapali love dahej viral Bhojpuri song Nirahua Amrapali love chemistry viral on internet

Nirahua Amrapali love dahej viral Bhojpuri song Nirahua Amrapali love chemistry viral on internet


Bhojpuri Gana Love Dahej: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी पर्दे पर साथ नजर आते हैं, दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। अब इनका पुराना गाना ‘लव दहेज’ एक बार फिर चर्चा में है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Nirahua Amrapali love dahej viral Bhojpuri song Nirahua Amrapali love chemistry viral on internet

बंदूक की नोक पर प्यार जताती दिखीं आम्रपाली

‘लव दहेज’ गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है। वीडियो में निरहुआ शादी के बाद दहेज में नकद पैसे मिलने की बात करते नजर आते हैं। वहीं, आम्रपाली बंदूक दिखाकर उन्हें जवाब देती हैं। गाने का यही अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में दिया दहेज के खिलाफ संदेश

इस गाने की खास बात सिर्फ दोनों का रोमांस नहीं, बल्कि इसका सामाजिक संदेश भी है। गाने के जरिए बताया गया है कि अगर दो लोग प्यार करते हैं, तो शादी में दहेज की मांग कैसी। यह गाना दहेज जैसी कुप्रथा पर सवाल उठाता है।

निरहुआ और आम्रपाली ने खुद दी है आवाज

‘लव दहेज’ को दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत विनय विनायक ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन राकेश ठाकुर उर्फ राका ने किया है। इसे सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। साल 2019 में रिलीज हुए इस गाने को आज भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *