NTA UGC-NET Exam Re-conduct | English, Commerce, Sociology Paper Errors

NTA UGC-NET Exam Re-conduct | English, Commerce, Sociology Paper Errors

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
NTA UGC-NET Exam Re-conduct | English, Commerce, Sociology Paper Errors

NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था।

UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं।

NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था।

NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था।

री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं ली जाएगी

  1. NTA ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
  2. सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी।

शिकायतों के बाद बनी थी समिति

NTA ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी। समिति ने पेपरों में कई तथ्य संबंधी, टाइपिंग और अनुवाद की गलतियां पाईं।

इसमें नाम गलत होना, किताबों के नाम बिगड़े हुए होना, सवालों का गलत तरीके से लिखा जाना, व्याकरण और विराम चिह्नों की गलतियां भी शामिल थीं।

समिति ने यह भी पाया कि पहले पूछे जा चुके सवालों में से एक बड़ी संख्या दोबारा पूछी गई थी।

NTA ने रविवार सुबह ही यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इन तीन सब्जेक्ट्स की आंसर-की जारी नहीं की गई थी।

लगातार विवादों में रहा है NTA

NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था। 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था।

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा

NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#NTA #UGCNET #Exam #Reconduct #English #Commerce #Sociology #Paper #Errors

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *