Nushrratt Bharuccha Video: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा का बाली में काफी गंभीर एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद एक्ट्रेस को अब बाली से मुंबई लाया गया है। नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में चोट आई। अब मुंबई में नुसरत की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होगी।

नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से भारत लाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस का एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखी हैं। उनकी सर्जरी मुंबई के अस्तपाल में की जाएगी। वीडियो में नुसरत काफी दर्द में दिखाई दे रही हैं। हालांकि वो होश में हैं और अपने आसपास मौजूद लोगों से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि नुसरत वर्क कम बाली हॉलिडे ट्रिप पर बाली गई थीं। यहां हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट भी कराया गया था। ऐसे में अब उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी मुंबई में की जाएगी, जिसके चलते एक्ट्रेस को एयर लिफ्ट करके मुंबई लाया गया।
इसके पहले नुसरत भरूचा की टीम की ओर से भी एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर भी अपडेट दिया गया था, जिसमें जानकारी दी गई थी कि उन्हें चोट और सर्जरी की वजह से आराम करने और ठीक होने में समय लगेगा। इसकी वजह से आने वाले समय में उनके काम पर भी इसका असर पड़ेगा।
हालांकि, इस दौरान ये नहीं बताया गया था कि नुसरत को आखिर चोट कैसे लगी। खैर, नुसरत आगे के इलाज के लिए मुंबई आ चुकी हैं और अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है कि उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कब की जाएगी।


