Operation Blue Star & Khalistan Plot

Operation Blue Star & Khalistan Plot

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ चर्चा में आ गई। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के कारणों का खुलासा किया।

.

किताब के 16वें चैप्टर में सोनिया गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया और कहा कि भिंडरावाले की अगुआई में गोल्डन टेंपल में 1982 से खालिस्तान बनाने की प्लानिंग चल रही थी और 15 अगस्त 1984 को खालिस्तान की घोषणा की जानी थी।

इंदिरा गांधी को जैसे ही खुफिया तंत्र से यह जानकारी मिली तो उन्होंने 4 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार लॉन्च किया और भारत को तोड़ने की प्लानिंग को खत्म किया। उन्होंने लिखा कि इस ऑपरेशन में सिखों के सबसे पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल को भारी नुकसान पहुंचा जो कि बेहद पीड़ादायक था।

सोनिया गांधी ने किताब के 16वें चैप्टर में कई अहम बातें लिखी हैं, जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देखकर इंदिरा गांधी के परेशान होने की बात भी लिखी है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि देश की अखंडता के लिए यह स्टेप उठाना जरूरी थी।

Operation Blue Star & Khalistan Plot

कांग्रेस नेताओं की शह पर उभरे भिंडरावाला सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पंजाब के राजनीतिक संकट की जड़ें बताते हुए लिखा है कि आजादी के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग को लेकर कई आंदोलन चलाए।

1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पंजाब का पुनर्गठन कर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश अलग राज्य बनाए। इस फैसले की पंजाब में सराहना हुई, लेकिन अन्य विवादित मुद्दों पर अकाली दल के प्रदर्शन जारी रहे। इसी उथल-पुथल के दौर में जरनैल सिंह भिंडरावाले का उभार हुआ।

हिंदुओं को निशाना बनाकर पलायन की कोशिश सोनिया गांधी की किताब के मुताबिक, भिंडरावाला ने एक हिंसक अलगाववादी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसका मुख्य लक्ष्य हिंदू और सिख समुदायों के बीच ध्रुवीकरण पैदा करना था। इस आंदोलन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने घुसपैठ कर ली थी।

पाकिस्तान की मंशा पंजाब में हिंसा और तबाही फैलाकर हिंदुओं का बड़े पैमाने पर पलायन कराने की थी, ताकि पंजाब को भारत से अलग किया जा सके। उस दौर में पंजाब में बम विस्फोट, हत्याएं और बसों के अपहरण की घटनाएं आम बात बन गई थीं।

गोल्डन टेंपल में ‘समानांतर सरकार सोनिया गांधी ने लिखा है कि 1982 में भिंडरावाले ने अमृतसर स्थित सिखों के सबसे पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल (हरमिंदर साहिब) में अपना ठिकाना बना लिया।

वहां विवादों के निपटारे के लिए अपनी न्यायिक प्रणाली स्थापित कर एक समानांतर सरकार चलानी शुरू कर दी, जहां से फरमान और हिट लिस्ट जारी की जाती थीं। गोल्डन टेंपल परिसर के भीतर पिस्तौल, कलाश्निकोव (AK-47) से लेकर मोर्टार तक जमा किए जाने लगे और पवित्र धार्मिक स्थल को समय के साथ एक मजबूत सशस्त्र किले में बदल दिया गया।

भिंडरावाले के दस्तों ने उसकी राजनीति का विरोध करने वाले सिखों और हिंदुओं की व्यवस्थित हत्याएं शुरू कर दीं।

15 अगस्त 1984 को फहराना था खालिस्तान का झंडा सोनिया ने किताब में दावा किया कि जनवरी 1984 में गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर एक इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराया गया था। इसके बाद खुफिया तंत्र ने इंदिरा गांधी को अत्यंत संवेदनशील और चौंकाने वाली जानकारी दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भिंडरावाले और उसका गुट 15 अगस्त 1984 को हरमंदर साहिब से स्वतंत्र देश ‘खालिस्तान’ की आधिकारिक घोषणा करने और उसका झंडा फहराने की पूरी तैयारी में थे। यह कदम सीधे तौर पर देशद्रोह और भारतीय संघ के खिलाफ युद्ध की घोषणा के समान था।

सोनिया गांधी की किताब के अनुसार, इंदिरा गांधी सिख भावनाओं को आहत होने से बचाने के लिए किसी भी कठोर सैन्य कार्रवाई से लगातार बचती आ रही थीं।

4 जून को स्वर्ण मंदिर में दाखिल हुई सेना किताब में लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 जून 1984 को शुरू हुआ और 4 जून को भारतीय सेना गोल्डन टेंपल परिसर में दाखिल हुई। सुरक्षा बलों के अनुमान से कहीं अधिक परिसर को भारी हथियारों से किलेबंद किया गया था।

दोनों ओर से हुए भारी नुकसान और भीषण गोलीबारी के बाद सेना ने पवित्र स्थल पर नियंत्रण पाया। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान गोल्डन टेंपल परिसर को भारी क्षति पहुंची, जिसे सिख समुदाय ने अपनी आस्था पर गहरा आघात और अपवित्रता के रूप में देखा।

गांधी परिवार पर मंडराया खतरा सोनिया गांधी ने लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी पर जानलेवा हमले का खतरा अत्यधिक बढ़ गया था। सोनिया गांधी ने लिखा कि एक शाम इंदिरा गांधी ने राजीव और सोनिया को अपने स्टडी रूम में बुलाकर जानकारी दी कि पूर्व खुफिया प्रमुख एम.के. काओ ने उनके बच्चों (राहुल और प्रियंका) के अपहरण की आशंका जताई है।

सुरक्षा खतरों को देखते हुए राहुल और प्रियंका को उनके बोर्डिंग स्कूलों से तुरंत वापस बुला लिया गया और बड़ी मुश्किल से दिल्ली के स्कूलों में दाखिला कराया गया। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, लेकिन इस फैसले से उन्हें अपनी दादी इंदिरा गांधी के जीवन के अंतिम दो महीनों में उनके साथ बहुमूल्य समय बिताने का मौका मिला।

——————–

यह भी पढ़ें-

सोनिया की किताब पर पंजाब में घमासान:लिखा- गोल्डन टेंपल की तबाही देख रो पड़ीं थी इंदिरा; अकालियों ने पूछा- क्या सिख कत्लेआम-रेप के लिए कहा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने दावा किया है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व PM इंदिरा गांधी की मनोदशा का उल्लेख किया है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देखकर वह परेशान थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Operation #Blue #Star #Khalistan #Plot

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *